प्रोबिलिग के बारे में रीडरों को जानकारी देते बिजली अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अधिकांश लोगों के मीटर रीडरों द्वारा गलत बिल बना दिए जाते हैं। इस कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। बिजली विभाग द्वारा इसलिए प्रो बिलिंग पर जोर दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को ओढ़पुरा बिजली कार्यालय में देहात के मीटर रीडरों को प्रो बिलिंग से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। सितंबर माह से ये मीटर रीडर प्रो बिलिंग करेंगे।
उल्लेखनीय है कि शहर देहात तक 64 बिजलीघरों के जरिये सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इन उपभोक्ताओं की अब तक ब्लूटूथ प्रिंटर की मदद से ऑनलाइन बिलिंग हो रही थी। इस दौरान मीटर रीडर द्वारा गलत बिल बना दिए जाते हैं। इससे महकमे का राजस्व भी प्रभावित होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग द्वारा प्रो बिलिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस बिलिंग में एक केबल मीटर में लगाई जाएगी। घरेलू उपभोक्ताओं की भी एमआरआई हो सकेगी। इससे बिल भी सही बनेगा। बृहस्पतिवार को देहात के मीटर रीडरों को ओढ़पुरा बिजली कार्यालय की लैब में ट्रेनिंग दी गई।