फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मकनपुर में स्कूल में बंद किए आवारा गोवंश

Sun, 20 Jan 2019 12:20 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
गोवंश को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों को समझाते कोतवाली प्रभारी निरीक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहपऊ। आवारा पशुओं के आतंक पर ग्रामीण क्षेत्र में गुस्सा थम नहीं रहा। अब क्षेत्र के गांव मकनपुर में ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को घेरकर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों को कहना है कि आवारा गोवंश उनकी फसल को नुकसान तो पहुंचाते हैं ही, साथ ही यदि उनको खेतों से भगाने के लिए कोई जाता है तो वह हिंसक हो जाते हैं। क्षेत्र के अन्य गांवों में इनके लिए अस्थायी गोशाला बनना शुरू हो गई हैं, लेकिन उनके गांव में ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है।

आवारा गोवंश को स्कूल में बंद करने और बच्चों की पढ़ाई ठप होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कोतवाली  प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने काफी देर तक ग्रामीणों को समझाकर स्कूल में बंद गोवंश को मुक्त कराया। गोवंश के स्कूल से भाग जाने के बाद ही बच्चों की पढ़ाई सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें