फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अफसर परखेंगे रोडवेज बसों में सुविधाओं का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अब परिवहन निगम मुख्यालय से नामित अफसर रोडवेज बसों में यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का हाल परखेंगे। मुख्यालय से इसके लिए अफसर नामित भी कर दिए गए हैं। कोरोना के चलते बेपटरी हुए रोडवेज बसों के संचालन को सुधारने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिन बसों का संचालन बंद चल रहा है, उन्हें भी जल्द संचालित करने की योजना अधिकारी बना रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 79 बसें हैं। इनमें से एक दर्जन बसें प्रदेश से सटे राज्यों में पाबंदी के चलते नहीं जा पा रही हैं। वैसे भी इन-दिनों यात्री घरों से कम निकल रहे हैं। इस कारण डिपो की बसों में यात्रियों का अभाव है। इसको ध्यान में रखते हुए निगम स्तर से नोडल अफसर भी नामित कर दिए गए हैं। अलीगढ़ रीजन के तहत हाथरस डिपो के प्रधान प्रबंधक प्राविधिक विवेक माथुर को नोडल अफसर बनाया है। यह अफसर डिपो में यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं के अलावा बसों के रखरखाव और आमदनी की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें