संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
नगर के मोहल्ला बारहसैनी एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को कोरोना रोधी टीका लगाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 291 लोगों का टीकाकरण किया गया। नगर के मोहल्ला बारहसैनी में सभासद अभिषेक वार्ष्णेय, भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य के तत्वाधान में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। यहां 101 लोगों का टीकाकरण किया। मौके पर अभिषेक एवं नीरज ने कहा कि अगर कोरोना को हराना है तो टीका अवश्य लगवाना पड़ेगा।
इधर, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वाधान में नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में टीकाकरण शिविर लगाया गया। यहां सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनेश यादव, डॉ. संजय सिंह ने टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया। यहां 18 प्लस के 160 और 45 प्लस के 30 ने टीका लगवाया।
मौके पर नगर अध्यक्ष सूरज वार्ष्णेय, सुनील माहेश्वरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश चौहान, राहुल वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता सभासद, विकास वर्मा, मोहित माहेश्वरी, विनय वार्ष्णेय, विक्रम वर्मा, अमित जैन, योगेश वर्मा, रोहित माहेश्वरी, पियुष माहेश्वरी, नीरज वार्ष्णेय, श्याम उपाध्याय, कुलदीप कुमार, उमेश माहेश्वरी, मीरा माहेश्वरी, कृष्ण यादव, अमन गुप्ता, राज वार्ष्णेय, अमित व वरुण आदि थे।