एमजी पॉलीटैक्निक व छात्रावास की इमारत व खेल मैदान में जलभराव की समस्या रखी गई। पॉलीटैक्निक मैदान में मिनी स्टेडियम बनाए जाने की बात रखी। इसके अलावा उनसे 1600 छात्र छात्राओं वाले कॉलेज में मात्र तीन प्रोफेसर होने, करीब 12 साल से कोई भी नियुक्ति न होने पर सवाल पूछे।
महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा ने अविनाश कृष्ण सिंह एमजी पॉलीटैक्निक के साथ ही कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। समाजसेवियों ने प्राविधिक शिक्षा से संबंधित समस्याएं उठाईं। ज्ञापन दिए। सवाल पूछे जाने पर कहा अभी जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं, जो भी समस्या हैं, उनका निस्तारण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
जनपदीय जनमंच की ओर से उन्हें ज्ञापन देकर जर्जर पॉलीटैक्निक व छात्रावास की इमारत व खेल मैदान में जलभराव की समस्या रखी गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पॉलीटैक्निक मैदान में मिनी स्टेडियम बनाए जाने की बात रखी। इसके अलावा उनसे 1600 छात्र छात्राओं वाले कॉलेज में मात्र तीन प्रोफेसर होने, करीब 12 साल से कोई भी नियुक्ति न होने पर सवाल पूछे। एडेड संस्थान में स्थानीय स्तर पर ही नियुक्ति किए जाने का प्रावधान है।
इस पर महानिदेशक ने कहा कि अभी जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं, जो भी समस्याएं होंगी, उनका निस्तारण कर दिया जाएगा। जनपदीय जनमंच से पंडित ऋषि कुमार कौशिक, जयशंकर पाराशर, बृजेश वशिष्ठ, सुभाष चन्द्र शर्मा, शरद उपाध्याय नन्दा, तरुण कुमार शर्मा एडवोकेट, राघव वार्ष्णेय एडवोकेट आदि मौजूद थे।