फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कोरोना की सुगबुगाहट शुरू, हाथरस में नहीं है कोरोनारोधी टीका

Sat, 24 Dec 2022 08:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में 27 दिसंबर को होने वाले मार्क ड्रिल को लेकर तैयारी की जा रही है। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन नहीं है। नगरीय स्वास्थ्य इकाई व जिला अस्पताल में लोग कोरोना का टीका लगवाने के लिए पहुंचे, लेकिन वैक्सीन न होने के कारण वह लौट आए।  
विज्ञापन
कोरोनारोधी टीका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के खतरे सुगबुगाहर एक बार फिर शुरू हो गई है, लेकिन हाथरस में पिछले दो माह से कोरोनारोधी वैक्सीन ही नहीं है। अब कोरोना के खतरे की आहट सुनकर लोग टीकाकरण केंद्रों पर आ रहे हैं, लेकिन यहां उन्हें टीका नहीं लग रहा। ऐसे में लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। हाथरस में अभी काफी लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। 

विज्ञापन


चीन सहित अन्य कई देशों में जिस तरह कोरोना ने हाहाकार मचा रहा है, उसे लेकर हाथरस में भी लोग कोरोना को लेकर सतर्क हो गए हैं। ऐसे में लोग कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर जा रहे हैं। खेदजनक पहलू यह है कि जिले में पिछले दो माह से कोरोना की वैक्सीन ही नहीं है। आखिर कब तक वैक्सीन आएगी, इसे लेकर केंद्रों पर मौजूद कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे। जिले में नगरीय स्वास्थ्य इकाई व जिला अस्पताल में शनिवार को कुछ लोग कोरोना का टीका लगवाने के लिए पहुंचे, लेकिन वैक्सीन न होने के कारण वह लौट आए। 

जिले में नहीं है कोई भी कोरोना संक्रमित
कोरोना की आहट के बाद स्वास्थ्य विभाग 27 दिसंबर को होने वाले मॉक ड्रिल की तैयारी में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं। एमडीटीबी, जोकि कोविड अस्पताल में तब्दील हो गया है, में मरीज को भर्ती रखने तक की व्यवस्था है। जिले में आरटीपीसीआर और एंटीजन से कोविड की जांच की व्यवस्था है। जिले में 5500 एंटीजन जांच किट हैं और आठ हजार आरटीपीसीआर हैं। नगरीय स्वास्थ्य इकाई सहित आठ स्थानों पर जांच की व्यवस्था है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि जिले में इस समय कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं है। 
विज्ञापन


अभी तक कोरोनारोधी वैक्सीन नहीं लगवाई है। अब यहां वैक्सीन लगवाने के लिए आया हूं, तो वैक्सीन नहीं है। यह भी नहीं बता रहे कि आखिर कब वैक्सीन आएगी। 
 -कृष्णा अग्रवाल निवासी नवीपुर, हाथरस 
बूस्टर डोज लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्र पर गए थे, लेकिन वहां वैक्सीन ही नहीं है। इसकी वजह से डोज नहीं लगी है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं बताया है कि वैक्सीन कब आएगी। 
-ज्वाला प्रसाद निवासी झींगुरा। 
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। कोविड अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। मरीज की 
स्थिति और उसके घर को देखकर उसे अस्पताल में भर्ती किया जाएगा, अन्यथा मरीज  को होमआइसोलेट किया जाएगा। 27 दिसंबर को होने वाले मार्क ड्रिल को लेकर तैयारी की जा रही है। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन नहीं है। वैसे उम्मीद है कि जल्द ही इसकी भी आपूर्ति होगी। 
विज्ञापन

-डॉ.नरेश गोयल, प्रभारी सीएमओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें