फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तेज हवा से गिरी नई दीवार, मलबे में दबने से मजदूर की चली गई जान, नहीं बचा कोई कमाने वाला

Sun, 21 Jun 2026 06:58 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चंद्रकेश के घर की दीवार का निर्माण हो रहा था। दीवार के सहारे कई मजदूर काम कर रहे थे।सुबह करीब 11:30 बजे अचानक चली तेज हवा के बीच 12 फीट ऊंची दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। अन्य मजदूर तो वहां से हट गए थे, लेकिन अमर सिंह दीवार के मलबे में दब गए।
विज्ञापन
गिरी हुई दीवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत 21 जून की सुबह करीब 11:30 बजे अलीगढ़ रोड स्थित गांव सराय में तेज हवा के बीच करीब 12 फीट ऊंची नई दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। वहां पर काम रहे मजदूर अमर सिंह (48) दीवार के मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।

विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार गांव सराय निवासी चंद्रकेश के घर की दीवार का निर्माण हो रहा था। दीवार के सहारे कई मजदूर काम कर रहे थे।सुबह करीब 11:30 बजे अचानक चली तेज हवा के बीच 12 फीट ऊंची दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। अन्य मजदूर तो वहां से हट गए थे, लेकिन अमर सिंह निवासी गांव बसई दीवार के मलबे में दब गए। तत्काल साथी मजदूरों व ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अमर सिंह अपने पीछे पत्नी नीता देवी सहित तीन बेटे और तीन बेटियों को रोता छोड़ गए हैं। एक बेटी शादीशुदा है। परिजन के अनुसार घर पर अब कमाने वाला कोई नहीं बचा। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि परिवार से तहरीर मिलती है तो मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें