वीवीआईपी दौरे के दौरान चिकित्सा टीम, एंबुलेंस, अस्पताल और रक्त की उपलब्धता जैसी व्यवस्थाओं को पहले से अलर्ट रखा जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत संबंधित प्रोटोकॉल दस्तावेजों में ब्लड ग्रुप जैसी जानकारी भी शामिल की जाती है।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के 23 जून के हाथरस दौरे से जुड़े प्रोटोकॉल दस्तावेज में उनके रक्त समूह (ब्लड ग्रुप) की जानकारी भी दर्ज की गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के साथ संलग्न सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी विवरण में मुख्यमंत्री का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव बताया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, वीवीआईपी और जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों के दौरे के दौरान सुरक्षा के साथ-साथ मेडिकल इमरजेंसी प्रबंधन की भी विस्तृत तैयारी की जाती है। इसी वजह से संबंधित दस्तावेजों में रक्त समूह सहित अन्य जरूरी चिकित्सीय जानकारियां दर्ज की जाती हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जून को अलीगढ़ पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम के बाद 23 जून की सुबह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हेलीपैड से हाथरस के लिए रवाना होंगे। हाथरस में वह विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
क्या खास है एबी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप में ?
एबी पॉजिटिव रक्त समूह अपेक्षाकृत कम पाया जाता है।
इस ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति अधिकांश रक्त समूहों से रक्त प्राप्त कर सकते हैं।
आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों में रक्त समूह की जानकारी उपचार को तेज और प्रभावी बनाने में मदद करती है।
क्यों दर्ज की जाती है यह जानकारी?
वीवीआईपी दौरे के दौरान चिकित्सा टीम, एंबुलेंस, अस्पताल और रक्त की उपलब्धता जैसी व्यवस्थाओं को पहले से अलर्ट रखा जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत संबंधित प्रोटोकॉल दस्तावेजों में ब्लड ग्रुप जैसी जानकारी भी शामिल की जाती है।