सृजित किए जा रहे नए शहर के लिए आवास विकास परिषद ने 100 हेक्टेयर का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके लिए मथुरा रोड पर गांव हतीसा व वाद नगला अठवारिया की भूमि का चयन किया गया था। लेकिन अब परियोजना का दायरा बढ़ने के बाद अठवरिया से गांव धातुरा तक की जमीन इसमें शामिल हो जाएगी।
तीन हाईवे से जुड़ा होगा नया शहर
इस परियोजना की खास बात यह है कि नया शहर एक ओर मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा होगा तो दूसरी ओर आगरा-अलीगढ़ हाईवे से इसे जोड़ा जाएगा। निर्माणाधीन आगरा-अलीगढ़ एक्सप्रेस वे से भी इसका जुड़ाव होगा। यही वजह है कि टीम ने इस स्थल के चयन पर अपनी मुहर लगा दी।
आवासीय के साथ व्यवसायिक प्लॉट भी होंगे
हाथरस। अभी आवास विकास परिषद की ओर से आवासीय योजनाएं तैयार की जाती थी, लेकिन शासन ने भवन निर्माण एवं विकास उपविधि में संशोधन किया है। इसके बाद नये शहर के प्रस्तावित ले आउट और प्रस्ताव में आवासीय के साथ वाणिज्यक अधिष्ठानों को भी शामिल किया जाएगा।