फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2023: बजट में न किसान सम्मान निधि बढ़ी और न हुए कर्ज माफ, किसान हुए निराश

Fri, 03 Feb 2023 04:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बजट में सरकार ने किसानों को ऋण देने सुविधा और बढ़ा दी है। किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये ऋण बांटने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों का कहना है कि क्या सरकार यह चाहती है कि किसान हमेशा कर्ज में डूबा रहे।
विज्ञापन
किसान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार के आम बजट से किसान निराश हैं। किसानों को आस थी कि बजट में पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि बढ़ेगी। किसानों के कर्ज माफ होंगे। एमएसपी की गारंटी मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। किसानों को बजट से सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है।

विज्ञापन


किसानों उम्मीद लगाए बैठे थे कि बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि बढ़ेगी। अब तक किसान को इस निधि में छह हजार रुपये सालाना मिलते हैं। किसान उम्मीद लगाए बैठे थे कि कर्ज माफ होगा। किसान एमएसपी की गारंटी की मांग भी कर रहे थे, लेकिन मांगें पूरी नहीं हुई। 

हालांकि बजट में सरकार ने किसानों को ऋण देने सुविधा और बढ़ा दी है। किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये ऋण बांटने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों का कहना है कि क्या सरकार यह चाहती है कि किसान हमेशा कर्ज में डूबा रहे। खेती में लागत बढ़ गई है, लेकिन किसानों की आमदनी नहीं बढ़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें