फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदकिशोर अध्यक्ष, कुलदीप पुंढीर सचिव निर्वाचित

विज्ञापन
सिविल बार चुनाव में ‌नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में कड़े मुकाबले के मध्य अध्यक्ष पद के लिए नंदकिशोर शर्मा और सचिव पद के लिए कुलदीप पुंढीर निर्वाचित घोषित किए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि बार और बैंच के बीच समन्वय स्थापित कर पीड़ित को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अरुण दीक्षित, संजय यादव और अजिता भारद्वाज ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए नंदकिशोर शर्मा, जयनारायण माहौर और अजय पुंढीर के मध्य कड़ा मुकाबला था। मतदान के बाद आए नतीजों के मुताबिक नंदकिशोर शर्मा ने जयनारायण माहौर को छह मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। सचिव पद के लिए कुलदीप पुंढीर ने ओमशिव उपाध्याय को 17 मजों से पराजित कर जीत दर्ज की। अन्य पदाधिकारियों को पहले ही एक-एक नामांकन आने की वजह से निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। नए अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं ने उनमें जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने की वह पूरी कोशिश करेंगे। बार के सभी सदस्यों के हितों की हर हाल में रक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें