फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ के गांव खासपुर में बुखार का प्रकोप, कई लोग चपेट में

विज्ञापन
गांव खासपुर में बखार से पीड़ित युवती। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

पुरदिलनगर से सटे गांव खासपुर में बुखार का प्रकोप जोरों पर है। पिछले 15 दिनों में इस गांव में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बुखार से एक महिला की मौत भी हो चुकी है। नौ नवंबर को सीएचसी हसायन के कर्मियों ने कुछ मरीजों स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई हैं।
गांव के लोग आबादी के इर्द-गिर्द हो रहे जलभराव और टूटी सड़क पर जमा गंदगी में पनप रहे मच्छरों को इसके लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। वर्तमान में इ
स गांव का शायद ही कोई ऐसा घर बचा है, जहां बुखार पीड़ित न हों। ग्रामीणों ने बुखार के बारे में सीएचसी हसायन पर सूचना दी गई। वहां से सात नवंबर को कुछ कर्मी आए और पीड़ितों की स्लाइड बनाकर ले गए। इसके बाद किसी ने पलटकर नहीं देखा। गांव में बताया गया कि 40 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। बुखार से फूलती (60 वर्ष) पत्नी संतोष कुमार की मौत हो चुकी है, जबकि कुमारी प्रिया, लक्ष्मी देवी, रूपवती, गायत्री, नेकसेलाल, जुगेंद्र सिंह, अरविंद समेत कई लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदराराऊ सीएचसी से जुड़ना चाहिए गांव
गांव खासपुर पुरदिलनगर नगर पंचायत से सटा है। सीएचसी सिकंदराराऊ से इसकी दूरी महज तीन किलोमीटर है, लेकिन इसे हसायन सीएचसी से जोड़ दिया गया है। इस कारण ऐसी स्थिति में इलाज के लिए लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उनके गांव को सीएचसी सिकंदराराऊ से जोड़ दिया जाए तो गांव के लोगाें को राहत मिल सकती है।

गांव खासपुर में बुखार से पीड़ित महिला।- फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें