फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद ने लिया सामुदायिक झगड़े का रूप, पथराव... महिला सहित पांच जख्मी

विज्ञापन
पथराव में घायल युवक। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गुतहरा में मंगलवार की दोपहर एक परिवार के बीच हुए आपसी विवाद ने दो समुदायों के झगड़े का रूप ले लिया। रात में दोनों समुदायों के लोगों में जमकर मारपीट व पथराव हुए। इसमें एक महिला सहित पांच लोग जख्मी हो गए। पथराव एवं मारपीट की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले आई। इस मामले में एक पक्ष के शिव कुमार ने सात नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पूरी रात पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना जलेसर के गांव ओखला (इंसोली) निवासी दो बहन सईदन एवं भूरिया की शादी गुतहरा निवासी अशरफ एवं करुआ खान से हुई थी। कुछ दिनों पहले दोनों बहन की भतीजी की निकाह की बात सईदन के बड़े पुत्र अंसार के साथ चली थी।
लेकिन किसी कारण से दोनों का निकाह नहीं हो सका। मंगलवार की दोपहर को उक्त लड़की (दोनों की भतीजी) भूरिया के यहां आई थी जिसे देखकर अंसार की पत्नी ने उस पर फब्तियां कस दी। इसी को लेकर दोनों बहनों में गाली- गलौज और कहासुनी हुई। शाम के समय दोनों परिवार फिर एक बार आमने सामने आ गए और गाली-गलौज करने लगे।
उसी समय वहां से गुजर रहे ठाकुर परिवार के एक बुजुर्ग ने दोनों महिलाओं एवं उनके परिजनों से गाली-गलौज एवं झगड़ा करने से मना किया। इस पर एक परिवार ने उनसे अभद्रता कर दी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। मंगलवार की देर रात दोनों ओर से कुछ देर तक नोकझोंक और गाली गलौज होती रही।
इसी दौरान किसी के पत्थर फेंकने पर मामला बढ़ गया। पथराव शुरू होते ही गांव में भगदड़ मच गई। पथराव में विमल, यशपाल, शिवम, मुन्ने खां एवं सलमा बेगम घायल हो गए। दो समुदाय के मध्य हुए मारपीट एवं पथराव की सूचना पर कोतवाली की पूरी फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया एवं महिला को उसके परिजन इलाज के लिए आगरा ले गए। मंगलवार की देर रात तक काफी संख्या में लोग कोतवाली पर जमे रहे। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार की सुबह जिले से क्यूआरटी टीम गांव पहुंच गई।

पथराव में घायल महिला।- फोटो : SHAPHU

पथराव में घायल युवक।- फोटो : SHAPHU

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें