फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी की गिरफ्तारी के बाद एमपी पुलिस ने भी स्थानीय पुलिस से किया संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रिंकू हत्याकांड में शामिल हनी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया है। वहीं रिंकू हत्याकांड में शामिल प्रवीण पहले से ही एक हत्या के मामले में जेल में है। स्थानीय पुलिस उसे भी इस केस में तलब कराएगी।
उल्लेखनीय है कि कुख्यात गांजा कारोबारी रिंकू उर्फ रमन गुप्ता का शव 18 जनवरी 2019 को मेंडू कस्बे से पहले रेलवे फाटक के निकट मिला था। पोस्टमार्टम के बाद यह बात सामने आई थी कि जहर देकर उसकी हत्या की गई। मामले का खुलासा मंगलवार को हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने किया था। तब यह बात सामने आई थी कि रिंकू की हत्या अवैध संबंधों व उसके धंधे पर आधिपत्य जमाने के लिए उसकी पत्नी कुसुम ने अपनी बहन के लड़के के अलावा प्रेमी व एक अन्य युवक के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने उसकी पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसमें कुसुम, कुसुम का आशिक रजत चौहान निवासी मोहल्ला रमनपुर हाथरस, उसकी बहन का बेटा हनी निवासी गुना मध्यप्रदेश, रजत का दोस्त अनमोल निवासी रमनपुर शामिल थे। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड में अनमोल का जीजा प्रवीन निवासी अजीतपुर सासनी भी इस हत्या में शामिल है। प्रवीन अपने साढ़ू बबलू निवासी अहवरनपुर थाना हाथरस गेट की हत्या में पहले से ही जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस कांड में भी उसका नाम आया है तो कोतवाली हाथरस गेट पुलिस उसे इस मामले में भी तलब कराएगी। वहीं कुसुम की बहन का लड़का हनी भी कुख्यात अपराधी है। वह गुना में वर्ष 2017 में तीन हत्याएं उस समय कर चुका है, जब वह नाबालिग था। तब उसे बाल सुधार गृह इंदौर भेज दिया गया था, लेकिन 6 दिसंबर 2018 को वह बाल सुधार गृह इंदौर से फरार हो गया था। उस पर पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। फरार होने के बाद उसने अब अपनी मौसी व अन्य लोगों के साथ मिलकर मौसा रिंकू की हत्या कर शव को फेंक दिया था। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट मनोज शर्मा ने बताया कि हनी के पकड़े जाने की सूचना गुना और इंदौर पुलिस को दी जा चुकी है। वहां की पुलिस संपर्क में है। उम्मीद है कि वह जल्द यहां आकर मामले में जानकारी हासिल करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें