फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजगढ़ी में सोलर लाइटों की खरीद में गोलमाल, होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ब्लॉक सासनी की ग्राम पंचायत भोजगढ़ी में लगी स्ट्रीट सोलर लाइटों की खरीद की जांच होगी। डीपीआरओ ने इस संबंध में पत्रावलियां तलब की हैं। पिछले दिनों नोडल अधिकारी के सामने गांव में 45 सोलर लाइटें एक ही फर्म से बिना टेंडर प्रक्रिया के लाइटों की खरीद की जाने की शिकायत सामने आई थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों गांव भोजगढ़ी का नोडल अधिकारी ने दौरा किया था। दौरे के दौरान गांव में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सोलर लाइटों की खरीद में गोलमाल होने की शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर नोडल अधिकारी ने इस मामले की जांच किए जाने के निर्देश दिए थे। संज्ञान में आया था कि ग्राम पंचायत में एक ही फर्म से 45 सोलर लाइटें खरीदी गई है। यह सोलर लाइटें बिना टेंडर प्रक्रिया के खरीदी गई है। संबंधित ग्राम पंचायत सचिव ने सिर्फ कुटेशन के आधार पर सोलर लाइटों की खरीद की है। इस मामले में डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सोलर लाइटों की खरीद संबंधी पत्रावलियों को तलब किया है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि सोलर लाइट खरीद में अनियमितता बरते जाने की बात सामने आई थी। इस आधार पर पत्रावलियां तलब की गई है। सोलर लाइट खरीद के मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें