फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, मां-बेटे झुलसे

Sat, 03 Feb 2024 09:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना निवासी हिना घर की रसोई में खाना बना रही थी। तभी गैस सिलिंडर लीक होने से वहां आग लग गई। आग की चपेट में आने से मां और बेटा झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना में 2 फरवरी की रात को रसोई गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। इससे मां-बेटे झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना निवासी हिना पत्नी शकील घर की रसोई में खाना बना रही थी। तभी गैस सिलिंडर लीक होने से वहां आग लग गई। आग की चपेट में आने से हिना झुलस गई। हिना की चीख पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए उसका बेटा फैजान भी आ गया। इससे वह भी झुलस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें