फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नवदंपतियों के खाते में नहीं भेेजी धनराशि, सभी बीडीओ को नोटिस

Tue, 16 May 2023 12:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास प्राथमिकता एवं निर्माण कार्यों की डीएम अर्चना वर्मा ने समीक्षा की। डीएम ने लोक निर्माण विभाग द्वारा नई सड़कों के निर्माण, सड़कों की मरम्मत, चौड़ीकरण के तहत कराए गए कार्यों के बारे में की।
विज्ञापन



उन्होंने जिला कृषि अधिकारी से फसल बीमा योजना में रिजेक्ट किए गए आवेदनों पर जांच कराने व किसान सम्मान निधि के तहत केवाईसी के लंबित प्रकरणों को शिविर लगाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। सामूहिक विवाह योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि लाभार्थियों के खाते में न भेजे जाने पर नाराजगी जाहिर की तथा समस्त खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।



डीएम ने खुले में घूम रहे गौवंशों को पकड़वाने तथा शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को आयुष्मान योजना के तहत उपलब्ध कराए गए डाटा में अंतर पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को छात्रवृति योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतराज विभाग को हैंडपंपों की ग्राम वार सूची तैयार कराने के साथ ही हैंडपंपों का सत्यापन कराने एवं सत्यापन के दौरान खराब पाए गए हैंडपंपों का रिबोर/मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें