फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चौकीदार को बंधक बनाकर मारूती शोरूम से बदमाश ले गए दो कार, पेड़ के सहारे घुसे थे अंदर

Wed, 24 Jan 2024 11:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

23-24 जनवरी की रात चार बदमाश आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित नगला उम्मेद स्थित देव मोटर्स के शोरूम के बराबर में लगे एक पेड़ के सहारे से अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा। शोरूम से बदमाश दो पुरानी कार और हजारों रूपए का सामान लेकर भाग गए।
विज्ञापन
घटना के बारे में बताते हुए घायल चौकीदार शिव नारायण - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित नगला उम्मेद स्थित देव मोटर्स के शोरूम पर चार बदमाशों ने चौकीदार को बंध बनाकर दो कार लूट ले गए। बदमाश हजारों रूपए का सामान भी साथ ले गए। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 23-24 जनवरी की रात चार बदमाश शोरूम के बराबर में लगे एक पेड़ के सहारे से अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा। शोरूम से बदमाश दो पुरानी कार और हजारों रूपए का सामान लेकर भाग गए। सूचना पर रात में ही पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चौकीदार से घटना की जानकारी ली। पुलिस की कई टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें