फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल पर लगाया भगवा ध्वज, वीडियो वायरल होते ही हटवाया

Mon, 22 Jan 2024 10:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की खुशी में गांव पोरा में यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान किसी शरारती तत्व ने गांव के एक धार्मिक स्थल पर भगवा ध्वज लगा दिया। झंडा देख कानाफूसी शुरू हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। 
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर लगा भगवा ध्वज - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव पोरा में सोमवार को शरारती तत्व ने समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर भगवा ध्वज लगाकर वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो देख खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ध्वज को हटवा दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की खुशी में गांव में यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान किसी शरारती तत्व ने गांव के एक धार्मिक स्थल पर भगवा ध्वज लगा दिया। झंडा देख कानाफूसी शुरू हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। 

मामले को लेकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी की तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही थी। मामले के बारे में एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रकरण को लेकर आरोपियों के खिलाफ जांचकर कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें