फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के सामने उठाईं खाद्यान्न-बिजली की समस्या

Fri, 21 Jun 2019 12:23 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी का भाजपाइयों ने लोनिवि के गेस्ट हाउस में जोशीला स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने उन्हें स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया। कुछ लोगोें ने उन्हें समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिए। मौके पर राशन विक्रेताओं द्वारा खाद्दान्न वितरण न करने, बिजली कटौती व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जोर-शोर से उठाई गई।
विज्ञापन


 जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी गुरुवार को यहां आए। लोनिवि गेस्ट हाउस पर पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। जनप्रतिनिधियोें व अन्य लोगों ने उन्हें समस्याओं से भी अवगत कराया और इनके निराकरण की मांग की। इस पर प्रभारी मंत्री ने मौजूदा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य,  सिकंदराराऊ विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व सांसद डॉ. बंगाली सिंह, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, पूर्व विधायक लहटू ताऊ,  हरीशंकर राना उर्फ भूरा पहलवान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, शहर अध्यक्ष मोहन पंडित, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शरद माहेश्वरी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, अजय रावत, रामबाबू सिंह चौहान सहित काफी भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन


  गांव रूहेरी के लोगों ने प्रभारी मंत्री को गंदगी व जलभराव को लेकर ज्ञापन दिया तो आज एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय द्वारा स्थानीय समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन प्रभारी मंत्री को दिया। इसमें  यहां हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना जैसी मांगें शामिल  हैं। भाजपा नेता  अजय रावत व रामबाबू सिंह चौहान ने  उनसे नगला भुस से लेकर नगला उम्मेद  तक नाला निर्माण की मांग की और ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें