फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस आ रहीं मेघा किशोर, डांडिया नाइट में गूंजेगा ‘बेबी, मेरे बर्थडे पर क्या दिलवाओगे’

Wed, 28 Oct 2026 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मेघा किशोर।  - फोटो : Self
विज्ञापन
हाथरस। बेबी, मेरे बर्थडे पर क्या दिलवाओगे... इस गाने की धुन पर अगर आपका भी दिल थिरकने लगता है, तो तैयार हो जाइए एक यादगार शाम के लिए। वायरल गाने से युवाओं के बीच खास पहचान बनाने वाली मेघा किशोर जब हाथरस आएंगी, तो संगीत, रोमांस और डांडिया का रंग एक साथ जमेगा। अमर उजाला की ओर से आगामी दो नवंबर को रामोजी रिसॉर्ट में आयोजित डांडिया नाइट में मेघा किशोर की मौजूदगी युवाओं और उनके प्रशंसकों के लिए खास आकर्षण रहेगी। गरबा-डांडिया की मस्ती, पसंदीदा धुनों का रोमांच और दोस्तों के साथ जश्न भरी यह शाम शहर के युवाओं को झूमने का मौका देगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी संस्थानों की भी अहम भूमिका है। मुख्य प्रायोजक श्री दुर्गा फार्मास्यूटिकल और एके फूड प्रोडक्ट के साथ अथर्व फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड सहयोगी है। पावर्ड बाय सहयोगियों में रितु प्रोडक्ट, अंकित अग्रवाल (इंश्योरेंस एडवाइजर), गिरिराज फूड प्रोडक्ट, बाबा फूड प्रोडक्ट, रामोजी रिसॉर्ट होटल एंड रेस्टोरेंट और धीर फूड इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
ये हैं सहयोगी : को-स्पॉन्सर के रूप में भजनलाल ज्वेलर्स, प्रशांत ट्रेडिंग कंपनी, विशंभरदयाल एंड संस, जैन ज्वेलर्स, आरबीएस पब्लिक स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, श्री बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल, राहुल पेंट एजेंसीज, श्रीजी ऑटो, प्रेम रघु आयुर्वेदिक, अर्जुन स्टील (भूरापीर, हाथरस), दीप इंटर कॉलेज (नगला रुंद, मेंडू), रामस्वरुप हनुमान प्रसाद प्लास्टिक पैकेजिंग मेटेरियल, गोयल ज्वेलर्स, टिप टॉप विपिन बिहारी मुकेश कुमार, गोयल जी एंटरप्राइजेज, बंसल एनर्जी सिस्टम, श्री राधा बिहार पब्लिक स्कूल, बचपन प्ले स्कूल, क्योटो स्काई लाउंज और होला गुरु इटली-सांभर वाले शामिल हैं। विनाका स्टूडियो स्टूडियो पार्टनर और खंडेलवाल आउटडोर एजेंसी आउटडोर पार्टनर हैं।
विज्ञापन


डांडिया नाइट में होंगी ये प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम में बेस्ट डांस कपल, बेस्ट ड्रेस फीमेल, बेस्ट हेयरस्टाइल फीमेल और बेस्ट डांस परफॉर्मर मेल/फीमेल प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रतिभागियों को इन प्रतियोगिताओं के जरिये अपने नृत्य कौशल, रचनात्मकता और पारंपरिक परिधानों का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें