गोरखपुर में तीसरे रेलवे ट्रैक के निर्माण के कारण कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। इसमें हाथरस सिटी स्टेशन पर रुकने वाली व मथुरा-कासगंज रेलखंड की अहम ट्रेन मथुरा-छपरा एक्सप्रेस भी शामिल है। दो मई से इस ट्रेन का मार्ग बदलेगा।
यह ट्रेन लखनऊ एशबाग, बादशाह नगर, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर रूट से नहीं चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सीधे वाराणसी, भटनी जंक्शन, सीवान जंक्शन होते हुए छपरा पहुंचेगी। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि गोरखपुर में निर्माण कार्य के चलते मार्ग परिवर्तित किया गया है।
गोरखपुर में तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण के कारण मथुरा से छपरा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग को 2 मई से परिवर्तित किया गया है। यह ट्रेन मई में परिवर्तित मार्ग से चलेगी।