लूट की घटना का मास्टरमाइंड अमित अपनी कार की सर्विस मारुति शोरूम देव मोटर्स पर ही कराता था। इसलिए उसे शोरूम के बारे में पूरी जानकारी थी। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अमित, माधव, दानिश व सलमान पहले नोएडा में एक कंपनी में काम करते थे। राहुल और अमित के बीच दोस्ती थी। अमित व माधव अपनी गाड़ियां टैक्सी के रूप में चलाते हैं। राहुल खेती करता है। अमित ने घटना से करीब 15 दिन पूर्व वारदात की साजिश रची। घटना वाली रात अमित व राहुल आर्टिगा कार, माधव, सलमान व दानिश बलेनो कार से शोरूम के पास पहुंचे। गांव नगला उम्मेद के पीछे अपनी गाड़ियां खड़ी कर दीं। आरोपी शोरूम की पीछे की दीवार कूदकर वारदात को अंजाम दिया।
अमित, माधव व राहुल के हिस्से में लूटी हुई अर्टिगा कार व दस बोरे स्पेयर पार्ट्स आए, जिन्हें अमित ने अपने घर ले जाकर छिपा दिया। ब्रेजा कार व कुछ कलपुर्जे(स्पेयर पार्ट्स) दानिश व सलमान दिल्ली ले गए।
शातिर किस्म का अपराधी है अमित
घटना का मास्टरमाइंड अमित शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ गौतम बुद्धनगर जिले के थाना कासना में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह चोरी की घटना में पूर्व में भी जेल जा चुका है।