फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, घर के आंगन में चारपाई पर पड़ा मिला शव, ससुराली भागे

Wed, 31 Jul 2024 09:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अलीगढ़ के बरला थाने के गांव पहाड़ीपुर निवासी रश्मि की शादी लगभग सात साल पहले गांव गिनोली किशनपुर निवासी कालू से हुई थी। 15 दिन पहले रश्मि ने बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
मृतका रश्मि - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव गिनोली किशनपुर में 30 जुलाई की शाम सात बजे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के आंगन में चारपाई पर पड़ा हुआ था। ससुराली घर छोड़ कर भाग गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के बरला थाने के गांव पहाड़ीपुर निवासी रश्मि की शादी लगभग सात साल पहले गांव गिनोली किशनपुर निवासी कालू से हुई थी। 15 दिन पहले रश्मि ने बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा । मृतका के मायके वाले जो भी तेहरीर देंगे, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें