फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, घर में ही फंदे पर लटका मिला शव, भाई ने लगा हत्या का आरोप

Fri, 15 Nov 2024 09:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतका के गांव में एक बार तो ससुराल एवं मायके वाले आमने-सामने आ गए और दोनों में मध्य मारपीट हो गई। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर कई आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
मृतका आकांक्षा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट के नगला अलगर्जी में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 15 नवंबर सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। विवाहिता के भाई ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
गांव नगला अलगर्जी निवासी 22 वर्षीय आकांक्षा पत्नी अखिलेश का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। करीब तीन वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। सूचना पर पुलिस एवं उसके मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर मृतका का शव फंदे से उतारा। मृतका के मायके वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

मृतका के गांव में एक बार तो ससुराल एवं मायके वाले आमने-सामने आ गए और दोनों में मध्य मारपीट हो गई। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर कई आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें