फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, 14 वर्ष पहले हुई शादी, रोते बिलखते छोड़ गई तीन बच्चे

Tue, 19 Dec 2023 10:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मोहल्ला रामनगर निवासी सोनू की पत्नी बबिता का शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शादी को 14 वर्ष हो गए थे और उनके तीन बच्चे भी थे। 
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सिकंदराराऊ निकटवर्ती कस्बा पुरदिलनगर के रामनगर मोहल्ले में 17 दिसंबर की रात 32 वर्षीय तीन बच्चों की मां ने गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने विवाहिता की मां की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मां ने आत्महत्या के उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


मोहल्ला रामनगर निवासी सोनू की पत्नी बबिता का शव रविवार की रात सवा 11 बजे घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शादी को 14 वर्ष हो गए थे और उनके तीन बच्चे भी थे। 

मृतका की मां नीलम उपाध्याय पत्नी संजीव उपाध्याय निवासी नोएडा मूल निवासी चित्रगुप्त कॉलोनी कासगंज ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल आशीष कुमार सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें