न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आढ़तिया एसोसिएशन की बैठक मंडी परिसर स्थित हनुमान जी मंदिर पर अशोक कुमार गोयल की अध्यक्षता में हुई। संचालन महामंत्री उमाशंकर वार्ष्णेय के किया। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया गया। तय किया गया कि मंडी समिति इन नीतियों को लेकर 21 से 26 सितंबर तक पूरी तरह बंद रहेगी।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मंडी समिति 21 से 26 तक पूर्णतया बंद रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि जब सरकार हम लोगों को लाइसेंस देकर काम करा रही है तो हम बिचौलिया कैसे हुए। आढ़तिया हमेशा किसानों के हित में लड़ता है और किसान को उचित मूल्य दिलाने के लिए खरीदार से सौदा करता है। केंद्र की नीति के अनुसार मंडी परिसर के अंदर ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क और मंडी के बाहर कोई टैक्स नहीं है। सरकार खुद नंबर दो के व्यापार को बढ़ावा दे रही है। संगठन ऐसी जनविरोधी नीतियों का घोर विरोध करेगा।
बैठक में मुकेश बंसल, राजेश वार्ष्णेय, नरेंद्र बंसल, प्रवीण वार्ष्णेय, संजय कुमार, मदनलाल, भोलाशंकर शर्मा, अमित शर्मा, विनोद शर्मा, योगेश बंसल, मनीष अग्रवाल, प्रमोद अग्निहोत्री, अरुण अग्रवाल, हरीश वार्ष्णेय, बंशीलाल, राधारमन शर्मा, संजीव कुमार, मनोज, सुरेश चंद्र, प्रदीप, प्रबल प्रताप सिंह, नवीन कुमार, पवन कुमार, रोहित सारस्वत, कुंवरपाल सिंह, डब्बू लाला, निपुण अग्रवाल, अमन बंसल, उमेश कुमार, राजकुमार, प्रशांत शर्मा ,कप्तान सिंह, मुकेश शर्मा, राम हरि, कुलदीप, नरेंद्र कुमार, पवन, अनिल कुमार, नवनीत, राजेंद्र अग्रवाल, अनीश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, शिवकुमार समाजवादी, श्याम वार्ष्णेय, बृजवासी, सोनू अग्रवाल, संतोष शर्मा आदि थे।