फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना काल में सेहत की सुरक्षा को भूले जिम्मेदार

विज्ञापन
हाथरस: शहर की एक दुकान पर रखी मिठाई। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल में सेहत की सुरक्षा के रखवाले कई महीने बीतने के बाद भी मिठाइयों के डिब्बों पर उत्पादन और समाप्ति की तिथि को अंकित कराना भूल गए हैं। जून से इस आदेश पर अमल होना था, लेकिन आज भी मिठाइयां पहले की तरह ही बिक रही हैं।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय दुकानों पर बिकने वाली मिठाइयों पर जून माह से उत्पादन और समाप्ति की तिथि को दुकानदारों को अंकित करनी थी। अभी तक पैकेट में बिकने वाली मिठाइयों के निर्माण और इस्तेमाल करने की तिथि अंकित की जाती है। पूर्व में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने मिठाइयों की बिक्री स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें मिलने पर इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह भी तय किया गया कि दुकानों ट्रे या डिब्बों में बिकने वाली नॉन पैकेज्ड मिठाइयों पर उत्पादन और एक्सपायरी की तिथि लिखी जाए। इस आदेश पर जून से अमल होना था, लेकिन कोरोना काल के चलते इस व्यवस्था पर अभी तक अमल नहीं हुआ है। अभिहीत अधिकारी देवाशीष उपाध्याय का कहना है कि कोरोना संक्रमण की स्थितियां सुधरने के साथ अगले महीने से इस आदेश पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें