फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: ई-रिक्शा से नकदी-जेवर उड़ाने वाला दबोचा, पत्नी-ममेरे भाई के साथ कर रहा था टप्पेबाजी, नकदी-गहने बरामद

Mon, 04 May 2026 12:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सुनीता अपनी बेटी के साथ ई-रिक्शा से नगला विजन जा रही थी। रास्ते में एक महिला व युवक उसमें बैठ गए। महिला ने गांव पहुंचने से पहले सुनीता को बातों में लगा कर बैग से तीन सोने के पैडल, एक अंगूठी व 16000 रुपए नकद पार कर लिए।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी ओम प्रकाश - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ में हाथरस रोड पर गांव नगला विजन में ई-रिक्शा में बैठकर जाती एक महिला के बैग से सोने के जेवर तथा नकदी चोरी का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने  3 मई को मुख्य आरोपी को जेवरात व नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी पत्नी व ममेरे भाई के साथ मिलकर टप्पेबाजी करता था। दोनों की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


फिरोजाबाद के गांव गढ़ी धर्मा निवासी बिजेंद्र की पत्नी सुनीता 29 अप्रैल को अपनी बेटी के साथ ई-रिक्शा से गांव कोतवाली के नगला विजन जा रही थी। हाथरस रोड नहर के पास एक महिला व युवक उसमें बैठ गए। महिला ने गांव पहुंचने से पहले सुनीता को बातों में लगा कर बैग से तीन सोने के पैडल, एक अंगूठी व 16000 रुपए नकद पार कर लिए। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में अज्ञातों के खिलाफ दर्ज कर दी थी।

रविवार की सुबह कस्बा चौकी प्रभारी दरोगा रामनरेश को सूचना मिली कि वारदात करने वाला हाथरस रोड नहर के आसपास खड़ा हुआ है। पुलिस ने ओमप्रकाश पुत्र राजपाल सिंह निवासी गांव हिनोना थाना अवागढ़ एटा के बैग की तलाशी ली तो उसमें से सुनीता के बैग से गायब जेवर तथा नकदी मिल गई। सुनीता ने अपने जेवरों की शिनाख्त कर ली।
विज्ञापन


आरोपी ओम प्रकाश ने बताया कि वह अपने ममेरे भाई राहुल तथा पत्नी के साथ तकरीबन तीन साल से इस धंधे में लिप्त था। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उसके ममेरे भाई व पत्नी की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें