फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जेब में मिला कंपनी का पहचान पत्र, शिनाख्त का प्रयास जारी

Thu, 14 Dec 2023 07:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उसने लाल एवं हल्की गुलाबी रंग की पूरी आस्तीन की गर्म टी शर्ट पहन रखी थी। उसकी जेब में होण्डा कंपनी का एक परिचय पत्र मिला है, जिस पर उसका फोटो लगा है और नाम जय वीर सिंह लिखा हुआ है। 
विज्ञापन
मृतक की जेब मिले पहचान पत्र में जय वीर सिंह का फोटो - फोटो : रेलवे प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सहपऊ के जलेसर रोड मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास 14 दिसंबर शाम छह बजे के लगभग 30 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई । मृतक के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


जलेसर रोड रेलवे स्टेशन के राजकीय रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक नरसिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उसने लाल एवं हल्की गुलाबी रंग की पूरी आस्तीन की गर्म टी शर्ट पहन रखी थी। उसकी जेब में होण्डा कंपनी का एक परिचय पत्र मिला है, जिस पर उसका फोटो लगा है और नाम जय वीर सिंह लिखा हुआ है। 

चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक नरसिंह ने बताया कि स्टेशन पर टूण्डला-पलवल ट्रेन से जाने वाले यात्रियों ने बताया कि युवक को बाइक पर एक अन्य युवक छोड़ने आया था और उसे काफी समझा रहा था । युवक उसे वहीं छोड़ कर चला गया । टूण्डला-पलवल यात्री गाड़ी आने से पहले वह किसी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई । मृतक युवक की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें