फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पेटी गैर प्रांत की शराब सहित एक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब की पेटी और गिरफ्तार युवक। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। अवैध शराब और इसकी तस्करी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम मई चौकी क्षेत्र से शनिवार को शराब की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से आठ पेटी अंग्रेजी शराब (गैर प्रांत राजस्थान मार्का) और तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि 29 मार्च को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अभियुक्त कुलदीप उर्फ नेहना पुत्र दिगंबर सिंह निवासी मई थाना सादाबाद को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कोतवाली में सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम में कोतवाल डीके सिसौदिया, उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेम कुमार, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें