श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर कोतवाली में आयोजित बैठक .
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
कोतवाली परिसर में मंगलवार की शाम को शांति समिति की बैठक एसडीएम राजकुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशब्द यादव की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कौशिक ने किया। बैठक में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए होने जा रहे भूमि पूजन को ध्यान में रखते हुए गणमान्य लोगों से शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
बैठक से पूर्व नगर में पुलिस एवं प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर अविनाश तिवारी, शंकरलाल भारद्वाज, बृजेश सेंगर, ध्रुव शर्मा, कल्लू हसन, हनीफ संदली, दीपेश वर्मा, विनय कुमार, आशुतोष पाठक के अलावा एसएसआई प्रमोद कुमार, एसआई मनोज कुमार शर्मा, विजय सिंह, अवध नारायण दुबे, शांतिशरण यादव, दिनेश शर्मा, सोनम आदि मौजूद थीं।