आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे लोग।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
हत्या के एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजन और अन्य लोग मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बुधू हेमराज में पिछले दिनों पेड़ पर विनोद कुमार पुत्र महेंद्र सिंह का शव लटका मिला था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक हत्या के आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा नहीं किए जाने का आरोप है। मंगलवार को इसे मामले को लेकर मृतक का तहेरा भाई संजय कुमार कुछ लोगों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचा और इस मामले में जांच कराए जाने की मांग करते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में गांव के कुछ लोगों पर विनोद की हत्या का आरोप भी लगाया गया है। आरोप है कि वह नामजद अब संजय कुमार व उसके परिवार को धमका रहे हैं।