फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के तीसरे दिन हुई मां चंद्रघंटा की पूजा

विज्ञापन
नवरात्र के चलते बौहरे वाली देवी पर पूजा के लिए लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नवरात्र के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को घरों व मंदिरों में भक्तों ने देवी चंद्रघंटा की पूजा की। सुबह से दोपहर तक देवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। शाम को देवी प्रतिमाओं के मनोहारी शृंगार किए गए। भजन-कीर्तन भी हुआ। मंदिरों में कोरोना से संबधित दिशा-निर्देशों का भी पालन कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भोर की पहली किरण से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया था। इससे पहले श्रद्धालुओं ने घरों में देवी की अज्ञारी की। उसके बाद मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचे। दूध और गंगाजल से देवी प्रतिमाओं का अभिषेक किया और देवी मां से घर-परिवार और समाज में खुशहाली की कामना की। शाम को मंदिरों में देवी के भव्य फूलबंगला के शृंगार किए गए। आरती के साथ देर रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें