फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के गहने चोरी

विज्ञापन
नगला अलगर्जी में चोरी के बाद बिखरा पहुंचे लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगर्जी में घर का ताला तोड़कर बदमाश में घर में रखे रुपये और आभूषण चोरी कर ले गए। घर के सभी सदस्य अपने गांव में पंचायत चुनाव में वोट डालने गए थे। चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी हाल निवासी नगला अलगर्जी तिलक सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह बुधवार को अपने गांव गए थे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी गए थे। मकान का ताला लगा हुआ था। बंद मकान का ताला तोड़कर चोर उनके यहां से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर का ताला टूटने की सूचना आस-पड़ोस के लोगों ने तिलक सिंह को फोन करके दी, जिसके बाद वह परिवार सहित नगला अलगर्जी पहुंचे और घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस चोरों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें