फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चंद्र ग्रहण.. सुबह छह बजे से बंद रहे मंदिरों के कपाट

Wed, 04 Mar 2026 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
ग्रहण के चलते गोविंद भगवान मंदिर के बंद कपाट। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण के चलते मंगलवार को शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट सुबह करीब छह बजे के बाद बंद कर दिए गए। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सुबह 6:20 बजे से सूतक लगने पर मंदिरों में पूजा-अर्चना रोक दी गई। श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया।
विज्ञापन





इस दौरान मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन का क्रम जारी रहा। कई स्थानों पर भक्तजन मंदिर परिसर के बाहर बैठकर नाम जप करते रहे। शाम सात बजे सूतक समाप्त होने के बाद मंदिरों के कपाट पुन: खोले गए। इसके बाद मंदिरों में धुलाई, साफ-सफाई और पुन: शृंगार किया गया। मंगलवार को श्री हनुमान जी के मंदिरों में चोला चढ़ाने की परंपरा रहती है। सूतक समाप्ति के बाद शाम को चोला चढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें