वेलेंटाइन वीक के अंतर्गत युवाओं ने प्यारे भरे इरादे और नए वादों के साथ प्रॉमिस डे मनाया। एक दूसरे से वादे किए गए। बाजारों में गिफ्ट की दुकानों पर युवा उपहार चयन करते नजर आए।
अक्सर जिम्मेदारी और वादों के साथ ही प्यार की शुरुआत होती है। वेलेंटाइन वीक के अंतर्गत शनिवार को युवाओं ने प्यारे भरे इरादे और नए वादों के साथ प्रॉमिस डे सेलीब्रेट किया।
विज्ञापन
वेलेंटाइन वीक में नए तरीके से प्यार का अहसास युवा कर रहे हैं। यह वीक खासकर युवाओं के लिए है, लेकिन कई लोग इसे अपने तरीके से भी मनाते हैं। सुबह से ही गिफ्ट गैलरियों पर भीड़ दिखाई दी। वेलेंटाइन-डे को लेकर युवा काफी उत्साहित हैं और बाजार में उपहारों की खरीदारी बढ़ी है।