फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लोडर टेंपो और ट्रक की भिड़ंत, तीन घायल, अलीगढ़ रेफर

Sat, 13 Jul 2024 10:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस की तरफ से आ रहे लोडर टेंपो व अलीगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें टेंपो में बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख मौके पर भीड़ लग गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी के आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के पास 13 जुलाई शाम को लोडर टेंपो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया है। गंभीर हालत में तीनों को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।  

विज्ञापन


हाथरस की तरफ से आ रहे लोडर टेंपो व अलीगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें टेंपो में बैठे रफीक पुत्र, नाजिम निवासी जलालपुर व नौशाद पुत्र इरशाद निवासी हापुड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख मौके पर भीड़ लग गई। 

दुर्घटना देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी भिजवाया। जहां से तीनों की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। दोनों को वाहनों को क्रेन की मदद सड़क किनारे किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें