फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी समिति के साथ काम कर रहे लेखपाल से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कस्बे के कूपा रोड निवासी और मंस्या क्षेत्र के लेखपाल ने सादाबाद कोतवाली में बृहस्पतिवार को तहरीर दी है। लेखपाल ने एक पूर्व प्रधान व उनके साथियों पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
तहरीर में लेखपाल ने कहा है कि वह बृहस्पतिवार को गांव पुसैनी में निगरानी समिति के साथ कार्य करने पहुंचा था। ग्राम प्रधान उमेश चौधरी के यहां सचिव गजेंद्र सिंह और अन्य गांव के लोगों के साथ गांव के पानी की निकासी के लिए विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

गांव पुसैनी से काम निपटाने के बाद जब वह निगरानी समिति मंस्या के साथ कार्य करने के लिए पुसैनी ग्राम के बाहर पहुंचा तो वहां रजबहे के किनारे एक पूर्व प्रधान व उनका चालक व अन्य एक व्यक्ति खड़े हुए मिले। पूर्व प्रधान ने इशारे से उन्हें बुलाया और कहने लगा कि तुमने मेरी मेरी फाइल से कागज निकाल लिए हैं, जबकि इनकी हैसियत की फाइल दो तीन माह पहले ही तैयार करके भेजी जा चुकी है। फाइल में कुछ कमी थी, जिसके लिखने से पूर्व प्रधान खफा चल रहे थे।
तहरीर में लेखपाल का आरोप है कि पुसैनी से मंस्या वाले रास्ते पर इन तीनों लोगों ने बुलाकर उनसे गाली-गलौज की और गला दबाकर लात-घूसों से मारपीट की। मारपीट के बाद यह तीनों लोग गाड़ी से भाग गए। इधर, इस मामले में एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि लेखपाल महावीर से झगड़ा हुआ है, जिसकी तहरीर लेखपाल द्वारा कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

एई मीटर की बिगड़ी हालत, रेफर
बिजली महकमे के एई मीटर जीसी भास्कर की बृहस्पतिवार को उनके दफ्तर में अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें कर्मचारियों व स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें