शौचालय निर्माण की जांच करते एडीओ पंचायत।
- फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। ग्राम पंचायत तसींगा के गांव और मजरों में शौचालय निर्माण कार्य प्रगति का निरीक्षण एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम ने किया। मौके पर उन्हें शौचालय निर्माण का काम काफी धीमी गति से होता हुआ मिला। इसे लेकर एडीओ पंचायत ने नाराजगी जाहिर की और जिम्मेदार लोगों को काम में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।
गौरतलब हो कि गांव गांव अवशेष बचे शौचालयों का निर्माण कार्य पिछले कई दिनों से जारी है, लेकिन यह कार्य निर्धारित समय में पूरा नहीं हो पा रहा है। सादाबाद ब्लाक में करीब 300 से अधिक शौचालय का निर्माण कार्य अभी भी लटका हुआ है। लिहाजा, उच्चाधिकारी भी रोजाना शौचालय निर्माण प्रगति के संबंध में जानकारी ले रहे हैं।
मंगलवार को एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायत तसींगा में शौचालय निर्माण का कार्य देखा और 15 अप्रैल तक काम को पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होने गुणवत्तापूर्ण शौचालयों का निर्माण करने के संबंध में कड़े निर्देश दिए।