संगीता के चार बहनें और एक छोटा भाई है। पिता चिनाई मिस्त्री का काम करते हैं। घर की जिम्मेदारी के साथ पिता ने बेटी को बीए तक की पढ़ाई कराई। संगीता ने घर की जिम्मेदारियों को देखते हुए काफी मेहनत की और दिल्ली पुलिस भर्ती में पास किया है।
मुरसान क्षेत्र के गांव कथरिया में मजदूर की बेटी का चयन दिल्ली पुलिस में हुआ है। इससे गांव में खुशी का माहौल है। 30 जून को मजदूर की बेटी को ट्रेनिंग पर जाते समय ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर विदाई दी।
विज्ञापन
गांव कथरिया निवासी गुलाबचंद की पुत्री संगीता ने बताया कि उनकी चार बहनें और एक छोटा भाई है। पिता चिनाई मिस्त्री का काम करते हैं। घर की जिम्मेदारी के साथ पिता ने बेटी संगीता को बीए तक की पढ़ाई कराई। संगीता ने घर की जिम्मेदारियों को देखते हुए काफी मेहनत की और दिल्ली पुलिस भर्ती में पास किया है। परिवार और ग्रामीणों ने संगीता को ट्रेनिंग के लिए भेजा तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे।