फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव पर भड़के लोग, रोड जाम कर हंगामा

Mon, 30 May 2016 11:43 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गंदे पानी में होकर गुजरते लोग व रास्ता रोकने के लिए लगाई गई बेरीकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। सादाबाद गेट और गड्ढा वाला मोहल्ला में जलभराव की समस्या लोगों के लिए नासूर बनी हुई है। सोमवार की सुबह भी सादाबाद गेट और गड्ढा वाला मोहल्ला में जलभराव होने से लोगों का आक्रोश सातवे आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने सादाबाद गेट पर बेरीकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन और चेयरमैन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। लगभग एक घंटे बाद एक सभासद और दूसरी सभासद के पति पहुंचे और बेरीकेडिंग को हटाकर रास्ता खुलवा दिया। 
विज्ञापन


सभासद व सभासद पति समस्या को लेकर आपस में भी भिड़ गए और काफी नोक-झोंक हुई, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। लोगों का आरोप था कि सादाबाद गेट और गड्ढा वाला मोहल्ला सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से नालों की सफाई नहीं हुई है। नाले-नालियां सिल्ट से भरे पड़े हुए हैं। लोगों ने इस संबंध में कई बार नगर पालिका पहुंचकर हंगामा भी किया है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सोमवार को सुबह से काफी जलभराव हो गया। दुकान और घरों के आगे गंदा पानी भर गया। क्षेत्र में आए-दिन जलभराव होने के कारण लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और रास्ता बंद कर जाम लगा दिया। पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों का कहना था कि अब कोई प्रदर्शन नहीं होगा। यदि अब जलभराव हुआ तो चेयरमैन आवास पहुंच कर हंगामा किया जाएगा। मनोनीत सभासद प्रशांत शर्मा और एक सभासद पति विनोद प्रेमी मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। हंगामे के बीच सभासद और सभासद पति में तीखी नोक-झोंक हो गई। दोनों के बीच लोगों से हंगामा कराने और रास्ता बंद कराए जाने को लेकर नोक-झोंक हुई थी। सभासद पति विनोद प्रेमी का कहना था कि एक बिल्डिंग का निर्माण हो रहा था, जिसका मलबा नाले में गिरने से पानी रुक गया। बाद में खुद खड़े होकर नाले की सफाई कराई और गंदा पानी निकाला जा सका। 

-चूना वाला डंडा पर पुलिया रुक गई थी, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई। कुछ समय बाद ही सफाई कर्मियों का गैंग लगाकर समस्या का समाधान करा दिया गया। नालों में जो सिल्ट भरी हुई है, उसको भी जल्द ही निकलवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डौली माहौर, चेयरमैन हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें