फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: काका हाथरसी स्मारक अंधेरे में डूबा, 27 हजार से अधिक का बिल बकाया, कटा कनेक्शन

Fri, 27 Jan 2023 09:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

काका हाथरसी स्मारक पर बिजली विभाग का 27 हजार रुपये से अधिक का बकाया है। इस कारण बिजली विभाग ने स्मारक परिसर का संयोजन काट दिया है। छह माह से परिसर में अंधेरा छाया हुआ है। 
विज्ञापन
काका हाथरसी स्मारक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस हाथरस जिले की पहचान काका हाथरसी से है, उन्हीं का स्मारक पिछले छह महीने से अंधेरे में डूबा हुआ है। अब बिजली विभाग स्मारक का विद्युत संयोजन स्थायी रूप से खत्म करने जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शहर के मुरसान गेट स्थित काका हाथरसी स्मारक पर बिजली विभाग का 27 हजार रुपये से अधिक का बकाया है। इस कारण बिजली विभाग ने स्मारक परिसर का संयोजन काट दिया है। छह माह से परिसर में अंधेरा छाया हुआ है। अब बिजली विभाग द्वारा स्मारक के कनेक्शन को स्थायी रूप से खत्म किया जा रहा है। 

एक्सईएन अभिषेक सिंह का कहना है कि काका हाथरसी स्मारक पर 27461 रुपये का बकाया है। इसलिए संयोजन विच्छेद कर दिया गया है। कनेक्शन को स्थायी रूप से खत्म करने की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें