फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jayant Chaudhary: अमेरिका से न आलू आएगा और न गेहूं, विदेश जाएगी किसानों की उपज

Sun, 15 Feb 2026 01:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने 14 फरवरी को बिसावर के एसबीजे इंटर कॉलेज के निकट जाट कल्याण समिति के बैनर तले वीर गोकुला जाट की प्रतिमा का अनावरण किया। बाद में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते जयंत चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि व्यापार समझौते पर स्पष्ट किया कि अमेरिका से आलू आने वाला नहीं है, गेहूं नहीं आने वाला, धान नहीं आने वाला और न ही वहां से सब्जियां या दूध आने वाला है। भारत आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ चुका है और अब भारतीय किसानों की उपज विदेशों में जा सकती है।

विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि इन सभी प्रयासों में किसानों के हित सर्वाेपरि रहेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे समझौता यूरोप के साथ हो, ऑस्ट्रेलिया, यूके या यूएस के साथ हर करार में यही शर्त रखी गई है कि किसान के कामकाज और अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा। यदि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो वे स्वयं उनके साथ खड़े हैं।

उन्होंने आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा।अपने संबोधन के अंत में जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों को हिम्मत और आत्मविश्वास देने की जरूरत है। सरकार और संगठन दोनों मिलकर ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जिससे किसान सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बन सके। जयंत चौधरी ने बताया कि भारत सरकार की स्पष्ट नीति है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार का विस्तार हो, भारत के उत्पादों को बेहतर दाम मिलें, देश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों और विदेशी निवेश भारत में आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने किया संबोधित
जनसभा में विधायक प्रदीप चौधरी गुड्डू, सांसद अनूप प्रधान, रालोद नेता गिरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, युवा रालोद नेता प्रवीन पौनियां, जिपं सदस्य सुआ पहलवान, एमएलसी योगेश नौहवार, त्रिलोक त्यागी, पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह, बृजेश चाहर, राजस्थान से रालोद विधायक शैलेंद्र दिगम्बर सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

ये रहे मौजूद
महीपाल सिंह, दीपू चौधरी, केशव चौधरी, ईशान चौधरी, बहादुर सिंह, प्रीतम सिंह, रामरस पाल पौनियां, ओमवीर सिंह प्रधान, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल, प्रदीप चौधरी, भूरा पहलवान वनगढ़, , यशपाल बघेल, रामवीर भंरगर, राजपाल भरंगर आदि ने जयंत चौधरी का स्वागत किया। जनसभा में बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें