साल में दो बार अभियान
साल में दो बार फरवरी और अगस्त में राष्ट्रीय कृमि मुक्त अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष फरवरी के लिए 8.71 लाख बच्चे चिह्नित किए गए हैं। दस फरवरी को 7.29 लाख बच्चों को दवा पिलाई गई। शेष बच्चों को शुक्रवार को दवाई दी गई।
ये हैं छह जीवन रक्षक दवाएं
- एल्बेंडाजोल : यह पेट के कीड़ों को खत्म करती है।
- एंटीबायोटिक : घातक संक्रमण से बच्चों का बचाव करती है।
- एमोक्सिलिन : निमोनिया व श्वसन तंत्र के संक्रमण रोकने के लिए।
- विटामिन-ए और डी : विटामिन-ए आंखों और डी हड्डियों के लिए।
- जिंक : दस्त के दौरान शरीर से खत्म हुए पोषक तत्वों की भरपाई के लिए।
- आयरन एंड फोलिक एसिड : खून की कमी को दूर करने तथा दिमागी विकास के लिए।