फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जटोई के बीएसएफ जवान की सिलीगुड़ी में मौत, अचानक हुआ था सीने में दर्द

Thu, 20 Apr 2023 06:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सुबह जवान दौड़ लगाने निकला था। अन्य कई साथी उसके साथ थे। इस दौरान अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। आनन फानन साथी जवान को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक बीएसएफ जवान लौहरे सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सादाबाद के गांव जटोई निवासी बीएसएफ जवान की सिलीगुड़ी में स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जवान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में मातम छा गया है। शुक्रवार को जवान का शव गांव पहुंच सकता है। 

विज्ञापन


जटोई के रहने वाले सुरेंद्र सिंह का बेटा लौहरे सिंह 2018 में बीएसएफ त्रिपुरा में तैनात हुआ था। फिलहाल लौहरे सिंह की तैनाती सिलीगुड़ी में तैनात था। जवान के परिजनों ने यूनिट अफसरों के माध्यम से बताया है कि गुरुवार सुबह लौहरे सिंह दौड़ लगाने निकला था। अन्य कई साथी उसके साथ थे। इस दौरान अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। 

आनन फानन साथी जवान लोहरे सिंह को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान के मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, गांव में मातम छा गया। जवान की मौत से परिवार के लोग भी सदमे में है। गांव में जवान के शव पहुंचने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें