चिरंजीव नाथ सिन्हा 1998 में आईपीएस अधिकारी बने। उन्होंने बीए, एमबीए, डिप्लोमा इन इंटरनेशनल ट्रेड मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह बाराबंकी में एसपी के पद पर तैनात हैं।
देर शाम प्रदेश स्तर पर 15 आईपीएस के तबादले किए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था-कार्मिक अमिताभ यश ने पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल का तबादला पुलिस उपायुक्त कमिश्रनरेट लखनऊ के पद पर किया है। वहीं बाराबंकी में तैनात पुलिस अधीक्षक चिंरजीव नाथ सिन्हा हाथरस जिले के नए एसपी होंगे। वह जल्दी ही चार्ज संभालेंगे।
विज्ञापन
निपुण अग्रवाल का 7 दिसंबर 2023 में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त पद से हाथरस के एसपी पद के लिए तबादला हुआ था। ठीक एक साल बाद निपुण अग्रवाल का तबादला पुलिस उपायुक्त कमिश्रनरेट लखनऊ के लिए हो गया है। कार्यकाल के दौरान 2 जुलाई को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में साकार हरि बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ हुई, जिसमें 121 लोगों की मौत हुई थी।
नए एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के बारे में
चिरंजीव नाथ सिन्हा 1998 में आईपीएस अधिकारी बने। उन्होंने बीए, एमबीए, डिप्लोमा इन इंटरनेशनल ट्रेड मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह बाराबंकी में एसपी के पद पर तैनात हैं।