फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लोहा कारोबारी के यहां रात 10 बजे तक चली जांच

Sat, 17 Oct 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
इस खहंडरनुमा इमारत के कमरे में संचालित है 300 करोड़ रुपये सालाना टर्नओवर वाली लोहा फर्म। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मोहल्ला खातीखाना स्थित लोहा कारोबारी के यहां बृहस्पतिवार दोपहर हुए हंगामे और मारपीट के आरोपों के बाद सेंट्रल जीएसटी की जांच देर रात तक खिंच गई। विवाद के बाद शाम सात बजे मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में रात 10 बजे तक कागजातों की सघन पड़ताल की गई। घटना को लेकर शुक्रवार को भी पूरे बाजार में दिनभर सरगर्मी और चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन

दरअसल टीम खाती खाना में एक खंडहरनुमा इमारत के छोटे से कमरे में संचालित श्रीबालाजी एसोसिएट्स पर सर्वे करने पहुंची थी। वहां कोई व्यावसायिक गतिविधि व माल न मिलने पर अधिकारी महिला प्रोपराइटर के पति व परिजनों की नजदीकी फर्म पर पहुंच गए, जहां उनका कारोबारी के परिजनों से विवाद हो गया और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।
बाद में सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी शाम करीब सात बजे मूल फर्म पर पहुंचे व बंद कमरे में मौजूद अभिलेखों के आधार पर करीब तीन घंटे तक जांच की गई। यहां अहम है कि खहंडरनुमा इमारत के एक कमरे में संचालित इस फर्म का टर्नओवर करीब 300 करोड़ रुपये सालाना का है। रात 10 बजे करीब सेंट्रल जीएसटी की टीम के अधिकारी मौके से रवाना हो गए।
विज्ञापन


पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का वीडियो वायरल
सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों से कारोबारी परिवार का विवाद होने के बाद हंगामे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इनमें एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कथित तौर पर अपशब्द बोले जाने का मामला सामने आने के बाद यह प्रकरण शहर में और ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें कारोबारी परिवार के सदस्यों द्वारा पीएम के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कार्रवाई को व्यापारियों का उत्पीड़न बताया जा रहा है। सीओ हिमांशु माथुर का कहना है कि इस मामले में अगर कोई शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें