फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में ठेके पर सफाई कार्य न कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में ठेके पर सफाई कार्य नहीं कराने के निर्देश
विज्ञापन

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, एससी-एसटी आयोग के सदस्य ने की समीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि व उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति के सदस्य ओमप्रकाश नायक ने लोनिवि गेस्ट हाउस में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। दोनों ने शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के बारे में जानकारी ली। ग्रामीण क्षेत्र में ठेके पर सफाई कार्य नहीं कराने के निर्देश दिए।
सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने पंचायतराज विभाग की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों, निलंबित सफाई कर्मियों के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। एडीओ पंचायत फौरन सिंह ने बिंदुवार जानकारी दी। अनुसूचित जाति, जनजाति के सदस्य ने भी पंचायतराज, स्वास्थ्य, नगर पालिका और समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में बने गोल्डन कार्ड, अनुसूचित जाति के पात्रों को दी गई सुविधाओं, वृद्धावस्था पेंशन आदि की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि प्रत्येक तबके के व्यक्ति को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मी खुद पहुंचकर सफाई व्यवस्था देखें। ठेके पर सफाई कार्य नहीं कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें