फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मासूम बच्चे और उसकी मौसी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से मासूम बच्चे, उसकी मौसी की मौत
विज्ञापन

गांव अकबरपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार में कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी (हाथरस)। क्षेत्र के गांव अकबरपुर में घर की चौखट में करंट आने से बुधवार की सुबह करीब सात बजे पांच वर्षीय मासूम बच्चे और 16 वर्षीय मौसी की मौके पर ही मौत हो गई। रास्ते में होकर जा रहे एक पड़ोसी की नजर दोनों बच्चों पर पड़ी तो उसकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर आ गए। परिवार में कोहराम मच गया।
ग्राम अकबरपुर निवासी रामकिशन और श्रीकिशन दोनों सगे भाई हैं। दोनों की पत्नी भी सगी बहनें हैं। दोनों के मकान बराबर बने हुए हैं। रामकिशन के पांच पुत्रियां हैं, जबकि श्री किशन के सिर्फ एक पुत्र है, इसलिए रामकिशन ने श्रीकिशन के पांच वर्षीय पुत्र आलोक को गोद ले लिया था। दोनों भाइयों की 16 वर्षीय साली मिथलेश पुत्री अमर सिंह निवासी नयावास बेसवां कोतवाली इगलास भी गांव में उनके पास ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकिशन की छत के ऊपर होकर एक बिजली का तार निकल रहा है, जिसमें कट लगा हुआ है। यह तार उसकी घर की चौखट को भी छू रहा है, जिसकी वजह से चौखट में करंट दौड़ रहा था। घर में किसी को इस बारे में जानकारी नहीं थी। बुधवार की सुबह रामकिशन का पांच वर्षीय बेटा आलोक दरवाजे से निकलकर घर के अंदर जा रहा था। अचानक आलोक का हाथ दरवाजे की चौखट से टच हो गया, जिससे वह उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया और चिल्लाने लगा। उसकी मौसमी मिथलेश ने उसे छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन वह भी चिपकी रह गई। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताते हैं कि महीपाल नाम का एक पड़ोसी रास्ते में जा रहा था। अचानक उसकी नजर दरवाजे से चिपके बच्चों पर पड़ी तो उसकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर आ गए। परिजन विलाप करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें